कई बार परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ जाती है और अस्पताल में इलाज का खर्च इतना भारी हो जाता है कि आम आदमी के लिए उसे उठाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड हो, तो इलाज का खर्च काफी कम हो सकता है।
भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को हर साल पाँच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। खास बात यह है कि अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाना अनिवार्य नहीं है। आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन पात्रता जाँच कर सकते हैं और आयुष्मान कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है, इसके लिये कौन से दस्तावेज ज़रूरी हैं और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, तो इस लेख को पढ़िए।
यहाँ आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।
आयुष्मान कार्ड क्या है और इससे क्या फायदा मिलता है?
आयुष्मान कार्ड एक Health Card है, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के पात्र लाभार्थियों को दिया जाता है। एक सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस प्रोग्राम है जो कम इनकम वाले परिवारों के हॉस्पिटल बिल को कवर करता है।
इसका सबसे बड़ा Benifit उन परिवारों को मिलता है, जो निजी अस्पताल में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।
Ayushman Card के कुछ फायदे।
- परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा।
- सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज।
- गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुफ्त में कवर होता है।
- इसके अंतर्गत पूरा परिवार शामिल होता है।
- अस्पताल आने-जाने का खर्च भी कवर होता है।
ध्यान दें: इस योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के इलाज कवर नहीं होते हैं। कौन-कौन से इलाज कवर हैं, इसकी जानकारी आप अपनी नज़दीकी साइबर कैफे की दुकान पर जाकर चेक करवा सकते हैं।
Ayushman Card कौन बनवा सकता है?
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? यह सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। इसका जवाब है कि 25 से 70 वर्ष तक के लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले आपके पास ये सभी दस्तावेज़ होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी
Ayushman Card ऑनलाइन कैसे बनाएं? जानिए पूरी प्रक्रिया
अब बात करते हैं सबसे ज़रूरी चीज़ की, कि आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवा सकते हैं।आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले Google Chrome खोलें और आधिकारिक Beneficiary वेबसाइट पर जाएँ।
वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in/
यहाँ आपको लाभार्थी लॉगिन (Beneficiary Login) का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
Step 2: मोबाइल नंबर से Login करें
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालने का विकल्प दिखाई देगा। वहाँ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
ध्यान दें: वही मोबाइल नंबर डालें जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
ओटीपी और कैप्चा भरें और फिर लॉगिन (Login) बटन पर क्लिक करें।
Step 3: अपनी जानकारी भरें।
लॉगिन होने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी, जैसे कि परिवार आईडी और राशन कार्ड की जानकारी। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4: e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें
इसके बाद आपके नाम से आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। अब कार्ड की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको ई-केवाईसी (e-KYC) करनी होगी।
आप E-KYC ADHAR OTP , FACE KYC , FINGERPRINT OPTION के माध्यम से कर सकते हैं।
E-KYC पूरी होते ही आपका AYUSHMAN CARD GENERATE हो जाएगा।
Step 5: अपनी जानकारी Verify करें
E-KYC करने के बाद आपने जो भी जानकारी भरी है, उसे ध्यानपूर्वक चेक करें। सभी जानकारी सही होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आयुष्मान कार्ड Download करें
कार्ड बनने के बाद आप स्क्रीन पर दिए गए विकल्प से भी अपना AYUSHMAN CARD डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करके वहाँ दिखाई देने वाले डाउनलोड (Download) बटन पर क्लिक करके अपना AYUSHMAN CARD डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?
अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है और आप अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- Google Play Store से Ayushman App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर Beneficiary Login करें।
- मोबाइल नंबर डालकर OTP Verify करें।
- उपलब्ध विकल्प से अपना नाम सर्च करें।
- e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद कार्ड डाउनलोड करें।
आयुष्मान कार्ड बनवाने में कितने पैसे लगते हैं?
काफी लोग सोचते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने में पैसे लगते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह कार्ड पूरी तरह मुफ्त बनाया जाता है।
आपको ऊपर दी गई प्रक्रिया के अनुसार ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना है। इसके लिए आपको कोई पैसा देने की ज़रूरत नहीं है।
ध्यान रखें, किसी भी फर्ज़ी वेबसाइट से कार्ड न बनवाएँ और न ही किसी को पैसे दें।
अधिक जानकारी के लिए आप अपने आस-पास के किसी CSC सेंटर या दुकान पर जा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने में या फिर इलाज करवाते समय किसी भी तरह की समस्या आती है, तो आप आयुष्मान भारत की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 14555
आधिकारिक वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in/
FAQ : Ayushman Card apply online process in hindi
1 .Ayushman card online apply 2026 last date
There is no last Date for Apply Ayushman Card You Can apply anytime From Official Website
2 . Www PMJAY Gov in login beneficiary registration
https://beneficiary.nha.gov.in/ You can Login Via official website
3 . PMJAY check status by mobile number
Yes You can check status of PMJAY by mobile number via visit Official site Login there and enter your number then you can check status of PMJAY
निष्कर्ष
आयुष्मान कार्ड उन सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। इस योजना के तहत सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
अब आप भी आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इस योजना के सभी लाभों का फायदा उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, अपना नाम चेक करें और फिर अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।